कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पेट्रोलियम कंपनी में कार्यरत ड्राइवरों के शोषण की शिकायत क्षेत्रीय श्रमायुक्त केंद्रीय मुकेश त्रिपाठी से की गई। भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सुखदेव प्रसाद मिश्र ने बताया कि ड्राइवर को न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रतिष्ठान परिसर में पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है। ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल रही है। ईएसआई और पीएफ का अंशदान भी नहीं कटता है। भविष्य निधि किसी को मिलती नहीं है। ज्ञापन को संज्ञान लेते हुए उप मुख्य श्रमायुक्त विशाल खरे ने पेट्रोलियम कंपनियों को नोटिस जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.