लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य-रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कृत्रिम अभाव अथवा घटतौली जैसी अनियमितताएं किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों में नियमित निरीक्षण अभियान चलाकर व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री की समीक्षा बैठक मनोज कुमार पाण्डेय सोमवार को पेट्रोलियम कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागीय प्रमुख सचिव एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां अथवा संबंधित अधिकारी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। प्रदेश सरकार जमाखोरी, कालाबाजारी, घटतौली औ...