पेट्रोलियम एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग
कानपुर, जून 24 -- कानपुर। नौबस्ता थाने के पास स्थित एसआरडी पेट्रोल पंप में पथराव कर तोड़फोड़ करने के मामले में पेट्रोलियम एसोसिएशन ने बुधवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से मुलाकात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। जुगइया गांव निवासी भाजपा नेता महेंद्र सिंह यादव के एसआरडी पेट्रोल पंप पर सोमवार देर रात मामूली बात पर कार सवारों का कर्मचारियों से विवाद हो गया था। इसके बाद दबंगों ने पंप में पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की थी। मामले में बुधवार को पेट्रोलियम एसोसिएशन ने बुधवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से मुलाकात की, फिर ज्वलनशील पदार्थ के जरिए किसी अप्रिय घटना का हवाला देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शरण गर्ग, बसंत महेश्वरी, मोहन मिश्रा, प्रभाकर बाजपेयी, नवीन गुप्ता व म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.