नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें जारी की हैं। नई दरें 16 मई यानी शनिवार से अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (एसएईडी) और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस (आरआईसी) की दरों में संशोधन किया है। नई अधिसूचना के अनुसार शनिवार से पेट्रोल के निर्यात पर तीन रुपये प्रति लीटर ड्यूटी लगेगी। इसमें पूरे तीन रुपये स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी होगी, जबकि रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस शून्य रहेगा। डीजल के निर्यात पर 16.5 रुपये प्रति लीटर ड्यूटी तय की गई है। इसमें भी पूरे 16.5 रुपये एसएईडी होगा। एविएशन टर्बाइन फ्यूल के निर्यात पर 16 रुपये प्रति लीटर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्य...