नई दिल्ली, मई 20 -- -इससे वास्तविक समय में चिह्नित कमियों की रिपोर्ट पता चल सकेगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए इनकी निगरानी में तकनीक का सहारा लिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पेट्रोलिंग वाहनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग आधारित साफ्टवेयर पर काम करने वाला डैशकैम लगाने का निर्णय लिया है। डैशकैम में हाई रेजोल्यूशन कैमरा होगा, जो फोटो व वीडियो लेने के साथ 30 प्रकार की खामियों व कमियों को चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट बना देगा। इससे खामियों को समय रहते दूर कर वाहन चालकों के सफर को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

निगरानी में तकनीक का सहारा अभी पेट्रोलिंग वाहनों का स्टाफ निगरानी करता है। इसमें चूक होने की संभावना अधिक रहती है। कई खामिया...