आगरा, मई 27 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पेट्रोल, डीजल के दामों में की गई वृद्धि व नीट पेपर लीक को लेकर सांई की तकिया चौराहे से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। अपर नगर मजिस्ट्रेट नीलम तिवारी को मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। डीजल पेट्रोल व गैस की मूल्य वृद्धि को वापस लेने तथा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा भारी वैट व सैस को घटाकर इस मूल्य वृद्धि को समायोजित करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि डीजल, पेट्रोल व गैस की कीमतों में हुई मूल्य वृद्धि से माल भाड़े सहित जनता की जीवनोपयोगी प्रत्येक वस्तु के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्गीय जनता का जीना दुश्वार हो गया है। खेती में काम आने वाली चीजों के दाम बढ़ने से कृषि उत्पादन की लागत बेतहाशा बढ़ गई है। इस दौरान जिला सचिव पूरन सिंह, मोहन सिंह, तारा चंद, ओमप्रकाश, ...