ललितपुर, मार्च 26 -- जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल, डीजल आदि की सुचारू आपूति के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने पुलिस लाईन हॉल में समस्त रिटेल गाउटलेटस, पेट्रोल पम्प मालिक, संचालक व सेल्स आफीसर के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल की जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। मात्र अफवाहों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की मांग अचानक से बढ़ गई है, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी डीलरों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए हैं। कोई पम्प संचालक किसी भी दशा में पेट्रोल को बोटल, केन, ड्रम आदि में आपूर्ति नहीं करेगा। पेट्रोल केवल वाहनों में दिया जायेगा। सभी पम्प संचालक डीजल की आपूर्ति वाहनों में करेंगे। कृषि कार्य के लिए 20 लीटर डीजल मानक कन्टेनर में दिया जायेगा...