गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। वर्तमान में पेट्रोल, डीजल व घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गैस की आपूर्ति निरंतर रूप से प्राप्त हो रही है। व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्थाई रूप से बाधा आ रही है। इनकी आपूर्ति में प्राथमिकता शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को दी जा रही है। शेष आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए ऑयल कंपनियां लगातार प्रयास कर रही हैं। यह जानकारी ऑयल कंपनियों ने बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दी। इसमें वर्तमान में मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी फैल रही अफवाहों की स्थिति पर चर्चा की गई। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा श...