मुंगेर, अप्रैल 3 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। गुरुवार को खड़गपुर नगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिंह पेट्रोल पंप के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल रही है। इस विरोध प्रदर्शन में मुंगेर जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपा...