नई दिल्ली, अगस्त 15 -- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले पर तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास को लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि कोविड से लेकर पश्चिम एशिया के संकट तक, कुछ लोगों का काम केवल डराना है। लेकिन देश आज मजबूत स्थिति में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, खाद और गैस की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को डराने में मजा आता है लेकिन 2014 के बाद से 12 साल में जो योजना तैयार की गई है, उससे देश किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार रहता है। पीएम मोदी ने कहा, लोगों को डारने में लोगों को मजा आता था। वैक्सीन नहीं मिलेगी। गैस नहीं मिलेगी, डीजल नहीं मिलेगी। फर्टिलाइजर नहीं मिलेगा। लोगों को डराने में लोगों को आनंद आ रहा है। देश ने देख लिया कि पिछले 10-12 साल की योजना रंग ला रही ह...