पिथौरागढ़, मार्च 18 -- बेरीनाग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बौद्धिक सम्पदा का अधिकार विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय के निर्देश पर रसायन विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. सीडी सूंठा ने किया। इस दौरान प्रो. सूंठा ने प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा के अधिकार के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजाइन की जानकारी के साथ-साथ इंडस्ट्रियल राइट्स के बारे में भी बताया। डॉ. हेमंत कुमार जोशी ने बौद्धिक सम्पदा के अधिकार में पेटेंट, इंडस्ट्रियल डिजाइन, प्लांट वैरायटी, इन्वेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यहां डीएसबी कैंपस नैनीताल के प्रो. रितेश शाह, डॉ. महेश विश्वकर्मा, डॉ. प्रमेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.