अररिया, मई 5 -- जोकीहाट, (ए. सं.)। नगर पंचायत मुख्यालय के मिडिल स्कूल रोड स्थित एक नर्सिंग होम के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े अझात चोर ने एक ऑटो चुराकर लेते गया। मिली जानकारी के अनुसार एक ऑटो चालक मरीज के इलाज के लिए संजीवनी नर्सिंग होम आया था। ऑटो बाहर खड़ा कर मरीज को लेकर अंदर गया। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर ऑटो लेकर फरार हो गए। जब चालक बाहर लौटा तो उसका ऑटो गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। यह भी पढ़ें- अखलासपुर कोरी गेट स्कॉर्पियो ले उड़े चोर हालांकि संदेह के आधार पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि ऑटो की बरामदगी के लिए पुलिस आसपास मे लगे सभी सीसीटीवी कैमरों...