हाजीपुर, मई 16 -- भगवानपुर में पेटीएम साउन्ड चेक करने के बहाने एक उच्चका ने दुकानदार को ठगी का शिकार बनाकर फरार हो गया। इस संबंध में दुकानदार किरतपुर राजाराम गांव निवासी राज कुमार चौहान ने भगवानपुर थाना में कांड संख्या 184/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज मामले में कहा गया है कि मेरा दुकान महम्दपुर रोहुआ में है और मैं फास्ट फूड का बिजनेस करता हुं। मैं अपने दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट पेटीएम साउन्ड से भी लेते है। मेरे दुकान पर एक लड़का आया और बोला की मैं पेटीएम की ओर से आया हूं और आपका पेटीयम साउन्ड अपडेट करना है। कहते हुए मेरा मोबाइल ले लिया एवं अगले ही दिन से मेरे खाते से प्रत्येक दिन 322 रुपए कटने लगा। जब हमने कस्टमर केयर को फोन कर पूछा तो बताया की आपने पेटीएम से लोन लिया है। उसी का पैसा कट रहा है। जबकी मेरे द्वारा कोई लोन नहीं लिया...