मुजफ्फरपुर, जून 12 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली निवासी अर्जुन साह के घर में एक शातिर खुद को पेटीएम कर्मी बताकर घुस गया। चेकिंग के नाम पर उसका मोबाइल फोन ले लिया। झांसा देकर यूपीआई का पिन पूछ लिया और पानी मांगने के बहाने मोबाइल लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर में खाते से 60 हजार से अधिक रुपये की निकासी कर ली।मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने में दिए आवेदन में पीड़ित अर्जुन साह ने बताया है कि वह पंखा टोली स्थित आवास पर ही किराना व पान पुड़िया की दुकान चलाते हैं। यह भी पढ़ें- पेटीएम कर्मी बनकर घर में घुसा शातिर, 60 हजार का चूना लगाया बीते छह जून को एक अज्ञात व्यक्ति पेटीएम चेक करने के बहाने उसके घर पर आया। उसने अपनी मीठी बातों से विश्वास में ले लिया और पिन ...