संवाददाता, जनवरी 22 -- यूपी के उरई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बड़ी बहन ने बड़े मन से कागज पर पेंटिंग बनाई लेकिन छोटी बहन ने पेटिंग का मजाक उड़ा दिया। बड़ी बहन यह बर्दाश्त न कर सकी और चांटा मार दिया। इस पर छोटी बहन ने भी हाथापाई की। झगड़े में बड़ी बहन के धक्के से छोटी बहन घर के पास बने सात फीट गहरे टैंक में गिर कर डूबने लगी। बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की पर नहीं बचा पाई। इस हादसे से वह इस कदर डर गई कि उसने शोर भी नहीं मचाया। कुछ देर बाद बहन के लापता होने की सूचना घरवालों को दी। पुलिस तक बात पहुंची तो तलाश शुरू हुई। किशोरी का शव टैंक में ही मिला। संदेह के आधार पर पूछताछ हुई तो बड़ी बहन ने घटना कबूल की है। उस पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। कोटरा के युवक अयोध्या में पेंटिंग का काम करता है। गांव में पत्न...