लखनऊ, जनवरी 28 -- कैसरबाग स्थित परिवर्तन चौक पर बुधवार को पेटा इंडिया ने नॉनवेज खान-पान के खिलाफ प्रदर्शन किया। चौराहे पर जीव हत्या के विरोध में एक युवती ने खून से लथपथ भुने हुए मटन और पोर्क के साथ जंजीरों से लटका हुआ नजारा दिखाया। इस दौरान मांसाहार छोड़कर शाकाहार अपनाने का संदेश दिया गया। लोगों को शाकाहारी खान-पान के लिए जागरूक किया गया। पेटा इंडिया अभियान की कोऑर्डिनेटर अपेक्षा ने कहा कि लोग जिस तरह मांस खा रहे हैं, इसकी कल्पना भी विचलित करती है। यह देखकर बहुत चिंता होती है कि लोग जीवित चीजों को भोजन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। शाकाहार के रूप में खाने के लिए साग-सब्जियां, फल और भी बहुत कुछ है। ताजा फल और सब्जियों को खाकर हम अधिक स्वस्थ रह सकते हैं, इसके बाद मांस खाने की जरूरत नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...