अल्मोड़ा, जून 25 -- अल्मोड़ा। ग्राम पेटसाल के बुधौला तोक के ग्रामीणों ने पेयजल की विकराल समस्या को लेकर गुरुवार को डीएम से मुलाकात की। रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन की बदहाली बताई। बताया कि पानी नहीं आने से महिलाएं और बच्चे तीन किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीण योगेश कुमार ने बताया कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी जनप्रतिनिधियों ने आज तक सुध नहीं ली है। राज्य निर्माण के 25 वर्षों बाद भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। यूकेडी नेता विनय किरौला ने गांव पहुंचकर लोगों की समस्या जानी। इसके बाद लोग डीएम से मिलने पहुंचे। यह भी पढ़ें- ग्राम सभा की खुली बैठक में गुस्साए ग्रामीणों ने मांगा पेयजल संकट का समाधान यह भी पढ़ें- पौड़ी की डीएम ने शंकरपुर चौपाल में सुनी लोगों की समस्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...