बोकारो, दिसम्बर 18 -- पेटरवार। प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार के मैदान में पेटरवार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्व ललित प्रकाश व स्व विनोद राणा लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को दो टूर्नामेंट खेले गए। बुधवार को प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में पेटरवार लीजेंड को वॉक ओवर के सहारे जीत हासिल की। दूसरा मैच किंगफिशर और ब्लॉक पैंथर के बीच खेला गया, जिसमें किंगफिशर ने ब्लॉक पैंथर को 10 विकेट से पराजित कर मैच जीत लिया। यहां खेले गए दूसरे मैच में कुमार अनुज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...