बोकारो, जुलाई 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने पेटरवार प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए उर्दू अनुवादक सह प्रभारी प्रधान सहायक गुलाम रसूल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मामला 15वें वित्त आयोग की एक योजना के भुगतान से जुड़ा है। लाभुक का भुगतान लंबे समय से लंबित था। आरोप है कि भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के एवज में गुलाम रसूल ने लाभुक से 8 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान लाभुक ने धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही लाभु...