बोकारो, जुलाई 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड में पिछले 24 वर्षों के दौरान एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए अब तक पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर चुकी है ,लेकिन उसके बावजूद सरकारी कार्यालयों में आज भी करप्शन बदस्तूर जारी है। यह भी पढ़ें- पेटरवार में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रभारी प्रधान सहायक गिरफ्ताररिश्वत लेने वाले अधिकारियों की गिरफ्तारी पेटरवार प्रखंड में पदस्थापित प्रभारी प्रधान सहायक गुलाम रसूल को बीते गुरुवार को धनबाद की एसीबी टीम की ओर से रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की यह पहली घटना नही है। इसके पूर्व भी एसीबी रांची की टीम ने चार अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।एसीबी की कार्रवाई का इतिहास एसीबी रांची की टीम ने वर्ष 2002 के दौरान पेटरवार अंचल में पदस्थापित अंचल अधिकारी ...