बोकारो, मार्च 5 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले गीत के धुन पर पेटरवार में रंगों का त्योहार होली उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पेटरवार क्षेत्र में शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में रंगों का त्योहार होली उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नही है। होली के दिन पेटरवार के कई स्थानों पर होली गीत के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़े। पेटरवार के युवाओं ने कुर्ता फाड़ होली का आनंद उठाया। होली के दिन पेटरवार के कई मटन दुकानों पर लोग मटन लेने के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। इस होली में ग्रामीणों को 8 सौ रूपये किलो मटन खरीदना पड़ा। पेटरवार में सुबह चार बजे ही मटन की दुकानों में लंबी कतार लगी हुई थी, हालांकि दो दिन पूर्व पेटरवार थाना में होली त्योहार को लेकर ...