बोकारो, जून 10 -- बुंडू मेला टांड में वीणा परिषद ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि संकीर्तन बुधवार को पूरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन में बुंडू, पेटरवार, सदमा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यहां तीन दिनों तक चले भजन संकीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। तीन दिनों तक श्रद्धालु भक्ति के सागर में डुबकी लगाते रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के नाम का संकीर्तन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हरि संकीर्तन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। वीणा परिषद ट्रस्ट ने बढ़-चढ़कर आयोजन की जिम्मेवारियां संभालीं, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न...