पेटरवार में संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र भवन का अतिक्रमण
बोकारो, मई 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के पेटरवार न्यू बस पड़ाव में संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र भवन के आधे हिस्से को कुछ लोगों की ओर अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण दाल-भात केंद्र सिमट कर रह गया है। दाल-भात केंद्र भवन का अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण लोगों को केंद्र तक जाने में काफी असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र में पांच रुपये में भोजन दिया जाता है। यहां पर भोजन करने वालों को मात्र पांच रुपये में दाल, भात, सब्जी और आचार दिया जाता है। इस केंद्र में दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर, रिक्सा चालक, मोटिया मजदूर सहित अन्य लोग पांच रुपये देकर भरपेट भोजन करते है, लेकिन इस केंद्र का अतिक्रमण कर लिए जाने से लोगों को केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.