बोकारो, जनवरी 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी संस्थानों, गैर सरकारी संस्थानों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में शहर से लेकर गांव तक बड़े ही शान के साथ तिरंगा फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। इस मौके पर पेटरवार के स्वतंत्रता सेनानी पार्क में शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख शारदा देवी, स्वतंत्रता सेनानी पार्क में अंचल अधिकारी अशोक राम, आजसू कार्यालय में पूर्व विधायक लंबोदर महतो, झामुमो कार्यालय में पूर्व विधायक बबीता देवी, सी एच सी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज, के वी के में प्रधान रंजय कुमार सिंह, पेटरवार थाना में थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, मदरसा कमरुल उलूम में उप प्रमुख सीमा देवी सहित अन्य ने झंडोत्तोलन किय...