बोकारो, दिसम्बर 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में स्व ललित प्रकाश एवं स्व विनोद राणा मेमोरियल लिजेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का उद्घाटन आगामी 14 दिसंबर को किया जायगा। जिसका फाइनल मैच आगामी 31 दिसम्बर को किया जायगा। लिजेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पेटरवार क्रिकेट एसोशियशन की ओर से किया जा रहा है, जिसकी सारी तैयारियां पुरी कर ली गयी है। यह टूर्नामेंट आयोजन का चौथा वर्ष है। टूर्नामेंट की सफलता के लिए एक आयोजक कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें संरक्षक अजित लोहानी, डॉ कुंदन राज, बबली जैन, गुलाम शामदानी, कुमार अनुज, असफाक अंसारी व राहुल कुमार को बनाया गया है, जबकि अध्यक्ष अजय राणा, उपाध्यक्ष साजिद हुसैन. सचिव सन्नू अहमद, उप सचिव गोरंगों बनर्जी, खेल प्रभारी अनुज सिंह एवं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार साहू को बनाया...