पेटरवार में बाइक से गिरकर युवक घायल
बोकारो, मई 15 -- पेटरवार। पेटरवार-रामगढ़ पथ पर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा जंगल स्थित महाराजा होटल के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक घायल हो गया। यह घटना बुधवार की रात करीब 8 बजे की है। ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के उत्तासारा पंचायत के बांगा गांव निवासी महेंद्र कश्यप का पुत्र अंकित कश्यप(22 वर्ष) बुधवार की रात 8 बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था, तभी महाराजा होटल के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिसके कारण उसके दाहिने हाथ में चोट लगी है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल,दोनों रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.