बोकारो, मई 4 -- पेटरवार। पेटरवार स्थित प्लस टू हाईस्कूल में रविवार को नीट यूजी की परीक्षा केंद्राधीक्षक राजदेव साहू की देखरेख में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। रविवार को नीट यूजी में 322 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 14 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इससे पूर्व सभी परीक्षार्थियों को आवश्यक जांच से होकर गुजरते हुए परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया। यहां आयोजित नीट यूजी की परीक्षा के दौरान बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो व थाना प्रभारी राजू...