पेटरवार में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
बोकारो, जुलाई 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में शुक्रवार को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से पहुंचे मोतियाबिंद से पीड़ित 10 मरीजों का सफल ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। शिविर का शुभारंभ साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। ऑपरेशन शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधुरी ने सभी मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया। चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के साथ दवाएं, भोजन एवं काला चश्मा उपलब्ध कराया गया। साथ ही अस्पताल से छुट्टी के समय एक माह की आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क दी जाएंगी। शिविर के माध्यम से दूर-दराज के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.