पेटरवार में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, 22 मरीजों की आंखों की रोशनी लौटी
बोकारो, जून 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से आए 22 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किया गया। शिविर का शुभारंभ साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। इसके बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दयानंद मोदी और डॉ. अंजू की टीम ने सभी मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया। संस्था की ओर से मरीजों को ऑपरेशन के साथ-साथ दवाइयां, भोजन और काला चश्मा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। चिकित्सालय प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी के समय सभी मरीजों को एक माह की आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क दी जाएंगी, ताकि उनके स्वास्थ्य लाभ में कोई परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.