बोकारो, मार्च 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार में सोमवार को जैन समाज की ओर से भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर पेटरवार बाजार टांड स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर से बाजे-गाजे के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई, जो पेटरवार मठ टोला , कसमार रोड , थाना रोड, तेनुचौक होते हुए पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय पेटरवार पहुंची। शोभायात्रा के चक्षु चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सालय में विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती के संयुक्त सानिध्य में एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा का शुभारंभ साध्वी दर्शना बाई महासती ने णमोकार मंत्र से किया। धर्मसभा को साध्वी स्वाति बाई महासती ने प्रवचन देते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश जैन समाज को दिया। उन्होंने भगवान महावीर क...