बोकारो, अप्रैल 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने के कारण लोग काफी परेशान हो गए है। पेटरवार खास में तीन पेट्रोल पंप है, जिसमें दो पंप में कई दिनों से पेट्रोल, डीजल नही उपलब्ध रहने के कारण बंद है, लेकिन पेटरवार मुख्य चौक के पास एक पम्प में दो दिनों से पेट्रोल, डीजल नहीं है। गुरुवार को उक्त पम्प पर पेट्रोल टैंकर आया, तो लोगों को उम्मीद जगी की कम से कम पेट्रोल मिल जाएगा। बाइक के साथ जब दर्जनों की संख्या में पेट्रोल लेने पहुंचे तो बताया गया कि पेट्रोल मशीन में बिजली कनेक्ट नहीं हो पा रही है, जिसके कारण पेट्रोल नही मिल पायेगा। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर में पेट्रोल की किल्लत से वाहन चालकों को कठिनाई उपभोक्ताओं ने कहा कि पम्प मालिक जान बूझकर बहाना बना रहा है ,ताकि पेट्रोल का दाम बढ़ने पर ज्यादा मुनाफा ...