पेटरवार प्रखंड के तेरह पंचायतों में कटे 5435 मतदाताओं के नाम, सबसे ज्यादा तेनुघाट और सबसे कम चरगी में कटे
बोकारो, जुलाई 31 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 के अंतर्गत पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य पूरा होने के बाद अपसेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी में आने वाले 5,435 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने बताया कि संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों में पहले कुल 59,905 मतदाता थे। एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन और सत्यापन के बाद एएसडीडी श्रेणी में शामिल 5,435 नाम हटने से मतदाताओं की संख्या घटकर 54,470 रह जाएगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: 5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची, 2.65 लाख से अधिक मतदाताओं को दावा करने का मिलेगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.