बोकारो, मार्च 8 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। पेटरवार निवासी सह समाचार पत्र बिक्रेता त्रिपुरारी महतो उर्फ लालू ( 60 वर्ष) का निधन शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में हो गया। वे बोकारो जिला के पेटरवार एवं रामगढ जिला के कुजू में करीब चार दशकों से समाचार पत्र बिक्रेता के रूप में कार्य कर रहे थे। इनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक का शव शनिवार को जैसे ही उसके पैतृक गांव पेटरवार मठ टोला पहुंचा, वैसे ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। मृतक को दो पुत्र, दो पुत्री पत्नी और मां का रो -रोकर बुरा हाल हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...