बोकारो, जून 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तासारा पंचायत के टकाहा गांव में तीन दिवसीय पारम्परिक जड़ी-बूटी वैद्य प्रशिक्षण शिविर सह सम्मान समारोह का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्दघाटन भोपाल के डॉ यू एस शर्मा, लखनऊ के स्वामी योग प्रसाद, रिखिलाल महतो, चंडीचरण महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन वैध खुलेश्वर महतो एवं धारा संस्था के जीवन जगरन्नाथ ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में डॉ यू एस शर्मा, रिखी लाल महतो, धीरेन्द्र नाथ महतो, अमूल्य पाण्डेय, हरिनारायण महतो, अनंत कुमार महतो, ओम प्रकाश शर्मा, निमाय चंद महतो, विद्या भूषण, कोलेश्वर महतो, निरंजन महतो आदि ने पारम्परिक विभिन्न जड़ी बुटियों के गुण, शोध करने का तरीका, विभिन्न बिमारियों में प्रयोग, मात्रा आदि विन्दुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। इन्होंने पार...