सीवान, नवम्बर 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित गोरखपुर जंक्शन से सम्बलपुर को जाने वाली ट्रेन नंबर 15028 मौर्य एक्सप्रेस की बोगी से बुधवार को 21.5 लीटर शराब बरामद किया गया। शराब बरामद करने में स्थानीय आरपीएफ टास्क टीम व भटनी की टीम ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मामले में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी उपेन्द्र चौहान है। युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि बुधवार को वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी व स्थानीय प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के निर्देश पर सीवान जंक्शन व जीरादेई स्टेशन के बीच अपराधिक गतिविधि निगरानी की जा रही थी। इस दौरान ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर -सम्बलपुर मौर्या एक्सप्रेस के सामान्य कोच में निगरानी के दौ...