लखनऊ, जुलाई 26 -- लखनऊ। रेलवे प्रशासन 27 जुलाई से 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस का नियमित संचालन कर रहा है। इस कारण छह ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है। रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों में 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस, 55357 पीलीभीत-मैलानी सवारी गाड़ी, 55358 मैलानी-पीलीभीत सवारी गाड़ी, 55085 पीलीभीत-डालीगंज सवारी गाड़ी, 55316 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी और पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू गाड़ी शामिल है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले वह निर्धारित ट्रेनों की समय सारणी रेलवे पूछताछ केंद्र या 139 नंबर पर फोन कर के जानकारी ले लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...