गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सीबीएसई द्वारा बुधवार दोपहर 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होते ही गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राएं सुबह से ही परिणाम का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम घोषित हुआ, विद्यालयों और घरों में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुग्राम जिले के करीब 15 हजार विद्यार्थियों ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए जिले में 40 से अधिक केंद्र बनाए गए थे, जहां फरवरी और मार्च माह में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं। इस बार गुरुग्राम क्षेत्र का परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। गुरुग्राम रीजन के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के संयुक्त परिणाम ने भी बोर्ड की उपलब्धि को मजबूत किया। शहर के कई प्रमुख विद्यालयों का ...