सीवान, मई 8 -- मृतक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देवपुर का है निवासी चैनपुर ओपी के नगई गांव में आई थी बारात तो हुई घटना सिसवन (सीवान), एक संवाददाता। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नगई गांव में आई बारात में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर हुई चाकू बाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देवपुर निवासी ओम प्रकाश साह का पुत्र मनीष कुमार साह है। मिली जानकारी के अनुसार, नगई गांव में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देवपुर गांव से रिशुन साह की बेटी की बारात आई थी। बारात नंदलाल साह के बेटा सुशील कुमार का आया था। रिश्ते में मनीष सुशील का चाचा लगता था। रात में 12 बजे आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर स्थानीय युवको के साथ विवाद हुआ। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया। युवक वहां से चले गए। लग...