मधुबनी, अगस्त 23 -- जिलों में गर्भनिरोधक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश जारी फोटो मधु 08 मधुबनी, एक संवाददाता।

स्वास्थ्य संस्थानों से निर्देश राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएनएचओ डॉ. सरिता ने सभी सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव को निर्देश जारी कर स्वास्थ्य संस्थानों से लेकर आशा कार्यकर्ताओं तक समय पर सामग्री उपलब्ध कराने को कहा है। निर्देश के अनुसार परिवार नियोजन में स्थायी उपायों के साथ अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र तक इन सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इच्छुक लाभार्थियों तक आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर सामग्री पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। राज्य समिति के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सभी जिलो...