सीवान, मार्च 15 -- पेज- बोले सीवान- महाराजगंज प्रवासियों की परेशानी ----------------- हेडिंग- होली में घर आए प्रवासियों को लौटने में हो रही परेशानी फोटो 1 - आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से चलाए जा रहे बोले सीवान अभियान के तहत अपनी समस्या व सुझावों को साझा करते महाराजगंज से जानेवाले लोग फोटो 2 प्रस्तुति- धर्मेन्द्र उपाध्याय। इंट्रो- होली के मौके पर अपने शहर-गांव आए प्रवासी बिहारी वापस महानगरों को लौटने लगे हैं। ट्रेनों में भारी भीड़ और आरक्षित टिकट नहीं मिलने से उन्हें काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षित टिकट नहीं मिल पाने के चलते लोग साधारण डिब्बों में 18 से 22 घंटे तक खड़े होकर या जैसे-तैसे सफर कर रहे हैं। हालांकि, रेलवे ने भीड़ के मद्देनजर विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। लेकिन यात्रियों की संख्या के आगे यह नाकाफी...