कोडरमा, सितम्बर 1 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर श्याम सिंह (57) की सोमवार की देर रात कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। पिछले वर्ष ही उन्होंने कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में योगदान दिया था। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष बाद वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात सब इंस्पेक्टर श्याम सिंह प्लांट में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी सीआईएसएफ के अन्य जवानों को मिलने के बाद तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और उन्हें इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बीएमपी -आठ में ड्यूटी के दौरान जवान को आया हार्ट अटैक, मौत...