मुंगेर, मई 29 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुतुरखाना में हाइवे एप्रोच पथ के किनारे सड़क धंसने से हालात भयावह हो गए हैं। शुक्रवार को जब हिन्दुस्तान टीम ने स्पॉट पर जाकर जायजा लिया तो पाया कि सड़क का बड़ा हिस्सा कटकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है। नीचे से पूरी मिट्टी बह चुकी है और डामर का किनारा हवा में लटका है। यह खतरनाक धंसना स्थल एनएच-333 बी से महज 20 से 25 फीट दूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 4-5 महीने से सड़क किनारे धंसना जारी है, लेकिन ग्रामीण कार्य विभाग ने आज तक सुध नहीं ली। बारिश में स्थिति और बिगड़ गई है। इस सड़क के विषय में स्थानीय लोगों ने बताया ऐसा लगता है जब किसी की जायेगी तब विभाग जागेगा। शुतुरखाना के लोगों से बातचीत में उनका आक्रोश फूट पड़ा।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग: यही रास्ता है हाईवे पर जाने ...