जहानाबाद, जून 15 -- सदर अस्पताल में सेंटरिंग गिरने से बंगाल के राज मिस्री व मजदूर घायल- हादसे की सूचना के बाद इमरजेंसी में अफरा तफरी की स्थिति सदर अस्पताल के नए भवन का बाहर से प्लास्टर का चल रहा है काम बिना सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट लगाए ऊंचाई पर काम कर रहे थे दोनों मजदूर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को किया गया पीएमसीएच रेफर जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।

निर्माण कार्य की जानकारी सदर अस्पताल के नए भवन का हो रहे निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को सेंटरिंग के गिर जाने से उसपर काम कर रहे एक राजमिस्त्री और एक मजदूर घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद हासरून और सलमान अली बंगाल के मालदा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में कराया गया। गंभीर चोट रहने की वजह से दोनों घायल मजदूरों को पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद इमरजेंसी में मजदूरों ...