कोडरमा, जनवरी 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा अंचल कार्यालय के पीछे स्थित तिलैया थाना की भूमि पर रखे जब्त पुराने स्क्रैप वाहनों में शनिवार को अचानक आग लग गई। इस घटना में वहां रखे कई पुराने वाहन जलकर खाक हो गए। हालांकि ये सभी वाहन स्क्रैप की अवस्था में थे और काफी समय से वहां रखे हुए थे। घटना शनिवार दोपहर की है, जब अंचल कार्यालय के कर्मी अपने-अपने कक्ष में कार्यरत थे। इसी दौरान कार्यालय के पीछे स्थित क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। धुएं की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी रविभूषण प्रसाद सहित सभी अंचल कर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। घटना के संबंध में अंचल अधिक...