जहानाबाद, मार्च 20 -- तेज हवा के साथ आए पानी से किसानों को पहुंचा नुकसान- कई जगह पर गेहूं की फसल धराशायी, 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा आंधी और हल्की वर्षा से मौसम हुआ सुहाना घोसी/मखदुमपुर, निज संवाददाता। जिले के घोसी, मोदनगंज एवं मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आए तेज हवा एवं बूंदाबांदी से किसानों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। तेज हवा के कारण जहां-तहां गेहूं की फसल जमीन पर धराशायी हो गयी जिससे उपज प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के द्वारा देर शाम जिले कई स्थानों पर बारिश और (40-50 किमी/ घंटे )की रफ्तार से हवा, वज्रपात, मेघगर्जन की संभावना को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया। इलाके में बूंदाबांदी है और आसमान में बादल छाया हुआ है। जिससे रात में भी बारिश होने की संभावना है। इस सिलसिले में किसान महेंद्र प्रसाद बताया ...