बोकारो, मार्च 31 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि।बेरमो कोयलांचल के संडे बाजार स्थित परमवीर अब्दुल हमीद स्मृति भवन में सोमवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक आरसीएमयू नेता श्यामल कुमार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 1 अप्रैल से श्रम संहिताओं के संभावित लागू होने के मद्देनजर विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इंटक, एचएमएस, एटक, सीटू और एक्टू से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं में काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया जायेगा तथा नारेबाजी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। एटक नेता लखनलाल महतो द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र फेडरेशनों और एसोसिएशनों के संयुक्त मंच ने देशभर की यूनियनों से 1 अप्रैल को का...