बोकारो, मार्च 3 -- बेरमो, हिटी।बेरमो कोयलांचल सहित फुसरो शहरी और गोमिया, नावाडीह व पेटरवार के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों से होली मिलन समारोहों की धूम मची है।‌ राजनीतिक दलों, श्रमिक यूनियनों, सामाजिक संगठनों व क्लबों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन का सिलसिला जारी है। रमजान और होली को लेकर बेरमो के विभिन्न थानों में भी होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। पुलिस-प्रशासन और पब्लिक ने मिलकर होली मिलन का आनंद लिया। इधर, रविवार को अनेकों जगह होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही फागुन की विदाई दी गई। वहीं मंगलवार को भी होली का आनंद लिया जायेगा परंतु होली तो नये साल चैत में बुधवार को मनायी जायेगी। बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ व एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की संयुक्त अगुवाई में तेनुघाट अतिथि भवन में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ कि...