बोकारो, फरवरी 12 -- बेरमो, प्रतिनिधि।केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल से लागू होने वाले चार लेबर कोड के खिलाफ आज गुरुवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल आहूत है। ऐसे में ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र में बुधवार को भी मोर्चा नेताओं ने मजदूरों को इस हड़ताल को हर हाल में ऐतिहासिक सफल बनाने की अपील किया। ढोरी जीएम आफिस, ढोरी एरिया एकाउंट ऑफिस, एरिया सेल ऑफिस व महिला क्लब ढोरी में गेट मीटिंग कर कार्यरत कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने की अपील किया गया। एटक नेता जवाहरलाल यादव व भीम महतो, इंटक नेता शिव नंदन चौहान व राजेश्वर सिंह, सीएमयू के आर उनेश, राजू भुकिया व संतोष कुमार, सीटू के गोवर्धन रविदास व कुंज बिहारी प्रसाद, जेसीएमयू के सुभाष चंद्र महतो, राम अवतार सिंह व मिथिलेश सिंह, एजेकेएसएस के महेंद्र चौधरी व नरेश ...