बोकारो, सितम्बर 23 -- बेरमो, हिटी। शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र-दुर्गा पूजा आश्विन शुक्ल प्रतिपदा सोमवार को कलश स्थापना के साथ शुभारंभ हो गया। बेरमो कोयलांचल व विद्युत नगरी तथा फुसरो शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में विधिवत कलश स्थापना की गई। साथ ही हजारों श्रद्धालु अपने घरों में भी श्रद्धा भक्ति के साथ देवी पाठ व दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान शुरू किए। प्रथम दिन मां शेरावाली के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। कोयलांचल के हृदयस्थल फुसरो, विद्युत नगरी चंद्रपुरा व बोकारो थर्मल के अलावा कथारा, जारंगडीह, नावाडीह, गोमिया, ललपनिया व बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट मिलाकर लगभग 40-45 स्थानों पर दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। फुसरो में बैंक मोड़ सहित नौआखाली, करगली गेट, करगली बाजार, जवाहर नगर, सुभाष नगर, सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.