कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में मंगलवार को बोर्ड ऑफ़ विजिटर्स तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा की संयुक्त टीम के द्वारा मंडल कारा कोडरमा का निरीक्षण किया गया। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों की स्थिति, उनके आधिकारो की सुरक्षा तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओ की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान टीम ने कारा परिसर के विभिन्न वार्डो, बैरकों व अन्य हिस्सों का जायजा लिया गया। इस क्रम में बंदियों से सीधे सवांद कर उनके स्वस्थ, उपचार, व्यस्था, पेयजल, भोजन, नास्ता, तथा मुकदमो की पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता से संबधित जानकारी ली गई। टीम ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया की जेल में किसी भी प्रकार का जातिवाद भेदभाव न हो और कोई भी बंदी अ...